राष्ट्रपति चुनाव के मतदान जारी 21 को आएंगे परिणाम

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन यसवंत सिन्हा के साथ है।

राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम 21 जुलाई को घोषित होने के बाद 25 जुलाई 2022 को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 24 तारीख को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। देशभर के करीब 4,800 विधायक और सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन परिसर और राज्य विधानसभाओं में मतदान सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होगा।

राष्ट्रपति के इस चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा के सभी सांसदों समेत सभी राज्यों के विधायक वोट डालेंगे। ऐसे में आज का दिन भारतीय राजनीति के लिए बहुत ही खास होने वाला है। दुसरी ओर, इस राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सांसदों और विधायकों से “अंतरात्मा” की आवाज पर मतदान करने की अपील की थी।

170 Views