पर्वतारोही नीतीश माउंट मेरु में फहराएंगे तिरंगा

गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह अफ्रीका महाद्वीप के 5वे सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु जिसकी ऊँचाई 14968 फिट को फतह करने के लिए 26 दिसम्बर को मुंबई से माउंट मेरु के लिए रवाना होंगे।

पर्वतारोही नीतीश सिंह के इस मिशन के लिए आज महाराष्ट्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने आवास पर भारत का गौरवशाली तिरंगा झंडा भेट किये तथा साथ मे मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी भी उपस्थित रहे एवं इस अभियान के लिए नीतीश सिंह को बधाई शुभकामनाएं दिए।।

लोढ़ा जी ने कहा की यह बहुत ही अच्छी बात है जो आज का युवा इस तरह के समाजिक कार्य कर रहे।।जब गौरवशाली तिरंगा झंडा उचाईयों पर लहराता है तो हम सभी को बहुत गर्व होता है।।उन्होंने नीतीश सिंह द्वारा अपने हर मिशन में दिए जा रहे समाजिक मुद्दों का संदेश की सराहना की।।

ए. जे. इंटरनेशनल स्कूल के साथ मिलकर नीतीश सिंह जितना मिटर पहाड़ की चढ़ाई करेगें उतने बच्चो को गोरखपुर में पेंसिल प्रोजेक्ट के माध्यम से उतने बच्चो को पेंसिल वितरण करेंगे। इस अभियान में ए. जे. इंटरनेशनल स्कूल नीतीश जी का मदद कर रहे है।

इन चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए संदेश

  1. 2016 में दिल्ली में 1 साल का प्रशिक्षण लिया।
  2. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
  3. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।
  4. 2019 अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट।
  5. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
  6. 2020 उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी 9000 फीट
  7. 2020 माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फिट।
  8. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहरा चुके है
  9. यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहरा चुके है

327 Views