कोहरे ने रोकी बसों की रफ्तार,नही मिल रहे यात्री

गोरखपुर : गोरखपुर में कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने आम लोगों की दिनचर्या पर जहां असर डाला है, वही परिवहन निगम की बसों के पहियों की रफ्तार भी कम की है, इसका असर बस संचालन और यात्रियों पर भी साफ दिखाई पड़ रहा है। ठंड और कोहरे के कारण एक तरफ जहां यात्रियों की संख्या में कमी आई है, वहीं परिवहन निगम के राजस्व कोष पर भी इसका सीधा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। परिवहन निगम के अनुसार प्रत्येक दिन लगभग 40 से ₹50 हजार का नुकसान हो रहा है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड और कोहरे का असर गोरखपुर में भी जारी है, जहां आम जनजीवन के रफ्तार में कमी के साथ दिनचर्या में सुस्ती आई है। वहीं परिवहन निगम के बसों के पहिए भी कुंद पड़ गए हैं। ठंड और कोहरे की वजह से बसों का संचालन भी रोका जा रहा है, वही ठंड और कोहरे की वजह से यात्रीयों की संख्या में भी कमी आई है जिसका असर राजस्व पर साफ दिखाई पड़ रहा है।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी की माने तो ठंड और कोहरे ने परिवहन निगम की बसों के रफ्तार पर अंकुश लगा दीया है, एक तरफ जहां कोहरे ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया है, वहीं इसके कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बार बसों को स्थगित भी करना पड़ रहा है। ठंड और कोहरे की वजह से यात्री भी कम ही आ रहे हैं। जिसका सीधा असर राजस्व कोष पर पड़ रहा है, जहां प्रतिदिन 40 से ₹50 हजार की हानि परिवहन निगम को हो रही है। पीके तिवारी का कहना है कि हमें यात्रियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है क्योंकि कोहरा बहुत ज्यादा पड़ रहा है,जिसके कारण विजुअलिटी बिल्कुल शून्य हो जाती है ऐसे में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। कभी-कभी तो गोरखपुर में कोहरा ज्यादा पड़ने लगता है, लेकिन अगले ही दिन आसमान साफ हो जाता है, जिस दिन मौसम साफ होता है, बसों की संख्या बढ़ा दी जाती है। और कोहरा पड़ते ही बसे रोक दी जाती हैं। ठंड के कारण यात्री भी यात्रा करने से बच रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया की ठंड और कोहरे की वजह से कई बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। कई बसों में यात्री ना होने या कम होने की वजह से भी यात्रा के लिए बसों को संचालित नहीं किया जा रहा है। यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा कराना परिवहन निगम का फर्ज है, जिसे हम पूरा कर रहे हैं यही कारण है कि इस समय प्रतिदिन निगम को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। जिसके कारण परिवहन निगम की आर्थिक क्षति भी ही रही है।

अपने जॉब के सिलसिले में प्रतिदिन लार से गोरखपुर आने वाले श्याम त्रिपाठी कहते हैं कि हमें तो रोज ही यात्रा करनी पड़ती है सर्दी हो या गर्मी लेकिन अन्य सामान दिनों की अपेक्षा बढ़ते कोहरे और ठंड की वजह से यात्रियों में कमी देखी जा रही है।और कई बार तो कोहरा ज्यादा होने के कारण बसें स्थगित हो जाती हैं तब हमें बड़ी मुश्किल होती है।

114 Views