मुख्यमंत्री ने किया मतदान अच्छी सरकार चुनने की अपील

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरु हो चुका है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह वार्ड 78 के बूथ संख्या 797 पर मतदान किया। उन्होंने पहले मतदान फिर जलपान का मंत्र भी लोगों को दिया। इसके साथ ही निकाय चुनाव में लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की। मतदान के बाद सीएम ने मीडिया को संबोधित किया।

मतदान के बाद सीएम योगी ने कहा कि पूरे प्रदेश के 37 जिलों में आज नगर निकाय का चुवान चल रहा है। नगरीय व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आप सभी अपना बहुमूल्य वोट जरुर दें। शहर को पूरी तरह से स्मार्ट बनाने के लिए वोट जरूर दें। मतदान के बाद ही जलपान करें। आप सभी का एक- एक मत महत्वपूर्ण हैं। इसिलिए बिना आलस्य किए अपना मत जरुर डालें। प्रदेश की 4.32 करोड़ जनता निकाय की सरकार बनाएगी।

153 Views