विपक्षियों को डरा कर उनकी आवाज बंद करना चाहती है भाजपा:अंबिका चौधरी

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने प्रेसक्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन को मजबूत करने के लिए और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है। गोरखपुर में दस लाख से अधिक सदस्य बनाने का संगठन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार संविधान को समाप्त करना चाहती है और डरा धमकाकर विपक्षियों की आवाज बंद करना चाहती है इसके लिए वह लगातार विपक्षी पार्टियों के नेताओं का उत्पीड़न और दमन कर रही है।


श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है संगठन को मजबूत करना लक्ष्य है साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है किसानों को उसके उत्पादों की कीमत नहीं मिल रही है सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने के बाद पार्टी सरकार के खिलाफ इन मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा लोगों की भावनाओं के साथ खेलती है लेकिन जनता अब उसकी सच्चाई जान चुकी है 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता अपना फैसला देकर भाजपा के अहंकार को समाप्त करेगी समाजवादी पार्टी और उसके नेता कार्यकर्ता किसी भी सरकार और ईडी से नहीं डरते हैं हमारा कैडर जनता की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहता है महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर जल्द ही पार्टी जन आंदोलन छेड़ेगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दर्द जायज है भाजपा में बढ़ते वंशवाद से प्रधानमंत्री परेशान हैं। इसलिए वह इस पर बोल रहे है जनता 2024 में भाजपा को दिल्ली से हटा देगी तब भाजपा का अहंकार समाप्त हो जायेगा। प्रेस वार्ता के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव चंद्रबली यादव नगीना प्रसाद साहनी जफर अमीन डक्कू रामभुआल निषाद विजय बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे

188 Views