2022 विधानसभा की जीत लोकतंत्र की होगी जीत – अवधेश

गोरखपुर : सपा कार्यलय पर जिला समाजवादी पार्टी के चारों युवा प्रकोष्ठों सहित सभी अनुषांगिक संगठनों के जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि सभी साथी वर्चुअल व गांव गांव जाकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार में जुटे रहे विधानसभा चुनाव में जनता नफरत की राजनीति और समाज के बांटने वालों का सफाया करेगी। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है महंगाई चरम पर है भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के साथ साथ खाने पीने की चीजों के दाम भी भाजपा सरकार में बहुत बढ़ गए सरकार नौजवानों गरीबों और किसानों के साथ नहीं है, यह बड़े लोगों और उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। दाल, अनाज और सरसों का तेल समेत सभी वस्तुओं के दाम बढ गया है फिर भी भाजपा के बड़े नेता सिर्फ झूठ व असंसदीय भाषा बोलते है वह जनता के बुनियादी सवालों से बचने के लिए इसी तरह की भाषा बोलते हैं।

भाजपा सरकार किसी की नहीं है। न नौजवानों की है न किसानों की। इसने हर वर्ग को अपमानित किया है।भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने लोगों को बेरोजगारी और परेशानी दी है। कारोबार ठप कर दिया है। कोरोना काल में दवाई, बेड और ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं रहा जिसके कारण बड़े पैमाने पर लोगों ने अपने परिवारों को खोया है। भाजपा सरकार में मिली परेशानियों को जनता भूल नहीं सकती है। विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए बीजेपी को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सपा व उसके सहयोगी दलों को ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है जिससे भाजपा घबराई हुई है समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने पर 300 सौ यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। पुरानी पेंशन बहाल होगी। कानून व्यवस्था में सुधार होगा । इस दौरान प्रमुख रुप से अखिलेश यादव संजय पहलवान राहुल यादव गवीश दुबे एहतेशाम खान रोहित सिंह किशोर राजभर नईम सिद्दीकी ओम प्रकाश यादव सीताराम गौड सुरेंद्र मौर्या वीरेंद्र यादव अजय पासवान रामहित यादव कमल किशोर यादव आदि उपस्थित रहे

195 Views