रेल कर्मियों ने किया अधिवेशन, कई मुद्दों पर हुई चर्चा


पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ मुख्यालय मण्डल के पुल कारखाना शाखा का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को केन्द्रीय उपाध्यक्ष रीता मिश्रा की अध्यक्षता एवम सत्यानंद तिवारी के संचालन में सम्पन्न हुआ ।
अधिवेशन का शुभारंभ भारत माता विश्वकर्मा एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर जे पी (BRMS), बजरंगी दूबे, महामंत्री ( PRSS), संजय त्रिपाठी केंद्रीय संगठन मंत्री (PRSS), कामेश्वर दूबे केंद्रीय कार्यालय मंत्री( PRSS), अजीत शाही द्वारा किया गया।


अधिवेशन को संबोधित करते हुए BRMS के राष्ट्रीय मंत्री जे पी गुप्ता ने कहा कि निजीकरण निगमीकरण आउटसोर्स बंद करने के लिए भारतीय रेलवे मजदूर संघ लगातार संघर्ष कर रहा है।
पूरे भारत के कर्मचारियों पर ओ पी यस लागू कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
केंद्रीय उपाध्यक्ष रीता मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया मिश्रा ने 17,18,19 मार्च को भोपाल में होने वाले अखिल भारतीय महिला अभ्यास वर्ग में महिलाओं को अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
केंद्रीय संगठन मंत्री संजय त्रिपाठी ने संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डाला।
चुनाव अधिकारी बाल्मीकी शर्मा के देख रेख में पूर्वोत्तर रेलवे पुल शाखा का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ जिसमें – सहायक मंडल मंत्री सत्यानंद तिवारी को शाखा का प्रभारी बनाया गया तथा अध्यक्ष ओमप्रकाश , कार्यकारी अध्यक्ष हरिओम उपाध्याय, उपाध्यक्ष पूर्णमासी पाण्डेय, संजय कुमार गुप्ता, शाखा मंत्री विजयकांत मौर्या, सह शाखा मंत्री चौथी लाल दया शंकर गौड़ व नारद मुनि गुप्ता, संगठन मंत्री अजय कुमार पांडेय, सह संगठन मंत्री दीनानाथ, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गौड़, कार्यालय मंत्री कुमारी विंध्यवासिनी सिंह एवं सदस्य अवधेश, कल्लू, रामकृपाल एवं संजय कुमार गुप्ता चुने गए।
इसके प्रस्तावक कैलाश जी व अनुमोदक मंडल पदाधिकारी मुशर्रफ अली रहे।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए महामंत्री बजरंगी दूबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नये दायित्व की बधाई दी तथा संघ द्वारा भारत सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के विरुद्ध चलाये जा रहे आन्दोलन पर प्रकाश डालते हुए सभी रेल कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में बड़ा आन्दोलन करने की बात कही।
अधिवेशन में लखनऊ मंडल के सहायक मंडल मंत्री अजीत शाही, कैलाश , बृजेश , कृशकू, जगदीश, विनोद कुमार, अनिल श्रीवास्तव, विनोद कुमार उपस्थित रहे।

140 Views