होटल कर्मी अब पुलिसकर्मी को सिखाएंगे सकारात्मक व्यवहार

गोरखपुर : एडीजी जोन अखिल कुमार एक अनोखी पहल शुरू करने जा रहे हैं पुलिस कर्मियों को आम जनता के साथ सरल और बेहतर व्यवहार कैसे करना है उन्हें अब होटल रेडिसन ब्लू कर्मी सीखना होगा। रेडिसन ब्लू के कर्मी अब थाना और पुलिस चौकी में जाकर बताएंगे कि फरियादी से कैसे बात करें। बात-व्यवहार से फरियादी का दुख कम होता है। पुलिस के प्रति सकारात्मक भाव जगता है।

पत्रक के माध्यम से एडीजी जोन अतुल कुमार ने जानकारी दी है कि पुलिसकर्मियों पर अक्सर यह आरोप लगता है कि फरियाद लेकर पहुंचने वाले से दुर्व्यवहार किया गया। इस पर कई बार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। इसी का नतीजा है कि एडीजी जोन अखिल कुमार ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार में बदलाव की सकारात्मक पहल की है।

तय किया कि होटलकर्मियों की मदद से पुलिसकर्मियों को अच्छे बात-व्यवहार का मंत्र दिया जाएगा। इसके लिए एसपी सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसपी सिटी प्रशिक्षण की योजना बनाएंगे, फिर इसे अलग-अलग चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा। पुलिस प्रशिक्षण के लिए होटल रेडिसन ब्लू प्रबंधन से बात हुई है।

316 Views