सपा मुखिया के अभद्र टिप्पणी का जवाब विधानसभा चुनाव में देगी जनता: श्री पांडे

बस्ती : पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में जिला अस्पताल चौराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल के ऊपर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया पुतला दहन के उपरांत प्रमोद पांडे ने कहा उनकी इस अभद्र टिप्पणी का जवाब उत्तर प्रदेश के नागरिक 2022 में देंगे ।

चुनाव सर पर आने पर सपा प्रमुख ऐसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं कुछ बोलने से पहले सोच विचार नहीं करते हैं । इस मौके पर सुधाकर तिवारी आनंद तिवारी विजय सिंह,बबलू पांडे, हरकेश मिश्र,सचिन चौधरी, बबलू पाण्डेय ,संतोष सोनी,रमन तिवारी, अभय गोस्वामी,सुशील चौधरी ,आजाद गोस्वामी,शिवम तिवारी ,आशीष तिवारी,रामनवल कन्नौजिया,रामचरण यादव , श्रेष्ठ यादव,विशाल गुप्ता,मुन्ना राजभर,अमन तिवारी, संजय चौधरी, सोनू कुमार, बलवंत कनौजिया, रामाअशीष कुमार मौजूद रहे।

177 Views